फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मी के बेटे की हत्या कर शव फेंका

Tue, 03 May 2016 01:17 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, ख्ाैर
विज्ञापन
ख्‍ाैर में युवक का श्‍ाव देख्‍ाते लाेग। - फोटो : file Photo
विज्ञापन
खैर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात वार्ड  ब्वॉय के शादीशुदा 25 वर्षीय बेटे का शव सोमवार को रायपुर-भोपानगला मार्ग पर एक खेत में पड़ा मिला। उसके गले में फंदे व छाती पर चाकू के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता ने एक एएनएम से प्रेमप्रसंग के चलते हत्या का आरोप लगाते हुए प्रेमिका के पति व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


अलीगढ़ के मोहल्ला महेंद्र नगर निवासी महेंद्र पाल पुत्र रेवती स्वास्थ्य विभाग में वार्ड ब्वॉय के पद पर खैर सीएचसी में तैनात हैं। वह परिवार सहित खैर में ही सरकारी क्वार्टर में रहता हैं। बताते हैं उनके 25 वर्षीय पुत्र दिनेश का सीएचसी में तैनात एक एएनएम से प्रेमप्रसंग था। इसके चलते दिनेश का उसकी पत्नी से दो-तीन माह पहले विवाद भी हुआ था और वह मायके चली गई थी।

मृतक के पिता का कहना है कि दिनेश रविवार की शाम घर से निकला, पर रात तक नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू हो गई। सोमवार की सुबह किसी ने उसका शव रायपुर मार्ग पर पड़े होने की सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा शव को सीएचसी ले गई। जहां उसकी पहचान दिनेश के रूप में की गई।
विज्ञापन


मृतक के पिता महेन्द्र ने एएनएम के पति सहित उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी एएनएम के पति को गिरफ्तार कर लिया है। एएनएम से भी पूछताछ कर रही है। सीओ खैर ओपी सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, लेकिन मामला संदिग्ध लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति साफ होगी। हर पहलू की पारदर्शिता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें