फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सहित कई घायल

Sat, 12 Mar 2016 02:00 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
लखनऊ से लौट रहीं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा सिंह की गाड़ी को औरेया-इटावा के बीच लोडर टैंपो (पिकअप) ने टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार लोग घायल हो गए। हादसे में गाड़ी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने बताया कि शुक्रवार वह लखनऊ से कार से अलीगढ़ आ रहे थे। कार औरेया-इटावा के बीच पहुंची तभी लोडर टैंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष, उनका चालक आदि कई लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने के बाद इलाका पुलिस भी वहां आ गई, बाद में घायलों का इलाज कराया गया। हादसे की जानकारी पर कांग्रेसी नेताओं ने कुशलक्षेम पूछना शुरू कर दिया। हालांकि खुद प्रतिमा सिंह ने बताया कि उनके सीने में और एक कांग्रेसी के सिर में चोट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें