फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की पत्नी को घायल कर जेवर लूटे

Sat, 12 Mar 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। कस्बा गढ़ीपुख्ता में घर में घुसकर बदमाशों ने व्यापारी की पत्नी को पीटकर घायल कर दिया और नगदी, जेवरात लूटकर फरार हो गए। सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन


गढ़ीपुख्ता के जैन मोहल्ला निवासी पुष्पेंद्र संगल की मुख्य बाजार में दुकान है। बृहस्पतिवार रात पुष्पेंद्र और उनके बेटे दुकान पर कुछ मरम्मत कार्य करा रहे थे। घर पर पुष्पेंद्र की पत्नी उर्मिला अकेली थी। इसी दौरान रात करीब साढ़े आठ बजे तीन बदमाश घर में घुस आए।

उर्मिला से मारपीट की तथा धक्का देकर दीवार में सिर मार दिया, जिस कारण वह बेहोश हो गई। बाद में करीब सवा नौ बजे पुष्पेंद्र संगल और बेटा घर पहुंचा, तो उर्मिला को बेहोश देखकर हैरान रह गए। किसी तरह होश में आने पर उर्मिला ने घटना के बारे में बताया। 
विज्ञापन


इसके बाद घर में रखी अलमारी खुली मिली। शुक्रवार सुबह पुष्पेंद्र ने अन्य व्यापारियों के साथ गढ़ीपुख्ता थाना पहुंचकर तहरीर दी। बताया कि उनके मकान से 80 हजार रुपये नकदी और करीब साढ़े तीन तौला सोने के जेवर बदमाशों ने लूट लिए हैं। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें