फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला पंचायती गौशाला की दीवार तोड़ने पर हुआ विवाद

Wed, 20 Jun 2018 01:37 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
नगला पंचायती गौशाला की दीवार तोड़ने पर हुआ विवाद - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
महानगर के देहली गेट थाना क्षेत्र स्थित नगला पंचायती गौशाला की दीवार तोड़ने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। सूचना पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। इसे लेकर दोनों पक्ष थाने भी पहुंच गए और काफी देर तक वहां अपने अपने तर्क रखे गए। बाद में दो दिन में कमिश्नर व एसएसपी द्वारा मामले का निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया। तब जाकर विवाद शांत हुआ।
विज्ञापन


मंगलवार को नगला पंचायती गौशाला में बनी दीवार को तोड़ने के लिए गौशाला समिति के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। समिति पदाधिकारियों का आरोप है कि गोशाला की दीवार पर दूसरे समुदाय के व्यक्ति ने अपनी टीन आदि रख रखी है। वह उसे अपनी जमीन बताता है।

जब उन्होंने दीवार हटाने का प्रयास किया तो दूसरे समुदाय के व्यक्ति ने इसका विरोध किया। इसकी खबर दोनों समुदाय के लोगों को हुई तो वह आमने सामने आ गए। सूचना मिलने एसीएम प्रथम व सीओ प्रथम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इधर, खबर मिलने पर पूर्व मेयर शकुंतला भारती समेत अन्य भाजपा नेता भी पहुंच गए। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने दोनों के कागजात देखे। मेयर शकुंतला भारती ने बताया कि दूसरे समुदाय के व्यक्ति ने गौशाला की जमीन पर कब्जा कर रखा है। वह 76 में बैनामे कराने की बात कह रहा है। इ
विज्ञापन


स पर मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने दो दिन में कमिश्नर तथा एसएसपी द्वारा मामले का निस्तारण करने का आश्वासन दोनों पार्टियों को दिया। इस दौरान दोनों पार्टियों में से कोई भी उक्त जमीन पर कोई काम नहीं करेगा। यह सहमति थाने में जाकर बनी है। इस बात की जानकारी प्रबंधन से जुड़ी कृष्णा गुप्ता ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें