फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेब कतरे ने मुनीम की जेब काटी 1.70 लाख रुपये पार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह गांधी पार्क पस स्टैंड पर मंडी के मुनीम की जेब काटकर 1.70 लाख रुपये पार कर लिए। मुनीम को जब जेब कटने का अहसास हुआ तो उसने जेबकट का हाथ पकड़ लिया, लेकिन वह भीड़ का फायदा उठाकर मौके से भाग गया।

क्वार्सी इलाके के सूर्य सरोवर में रहने वाले रविशंकर शर्मा धनीपुर मंडी में एक आढ़त पर मुनीम हैं। शुक्रवार की सुबह करीब 9:30 बजे गांधी पार्क बस स्टैंड पर आए। उन्हें हाथरस के लिए बस पकड़नी थी। पैसे उनके पास ही रखे थे।
विज्ञापन


उनके पास पैसे होने की भनक किसी तरह जेबकतरे को लग गई। बस स्टैंड पर वह हाथरस जाने वाली बस का इंतजार करने लगे। जैसे ही वह बस में चढ़े तभी एक शातिर जेब कतरे ने भीड़ का फायदा उठाते हुए उनकी जेब में रखें 1.70 लाख रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन


रविशंकर को जेब कट जाने का अहसास हुआ तो उन्होंने शातिर जेबकट का हाथ पकड़ लिया, लेकिन वह हाथ छुड़ाकर बस से कूदकर भाग गया। सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित से पूछताछ की और थाने ले गई। इंस्पेक्टर गांधीपार्क रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर ले ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें