क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
जीआरपी के एसएसआई अब्दुल कादिर ने बताया कि स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर चोरी की योजना बनाते पप्पू निवासी साहिबाबाद, गाजियाबाद, राजेश निवासी विजय विहार रोहिणी दिल्ली और रवेंद्र कुमार निवासी सुल्तानपुरी दिल्ली को चोरी की योजना बनाते हुए दबोच लिया।
तलाशी के दौरान पप्पू और राजेश से तीन-तीन सेलफोन और रवेंद्र के पास से दो मोबाइल बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।