फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घुमतुओं का डीएनए डाटा बनाएगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा, क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


हरदुआगंज में बीती 20 सितंबर की सुबह पुलिस ने साधुओं की सिलसिलेवार हत्या के आरोपी नौशाद और मुस्तकीम को एनकाउंटर में मार गिराया था। इस एनकाउंटर पर पुलिस के खिलाफ यह कहते हुए सवाल उठे थे कि यह निर्दोष मार दिए गए। मगर बाद में पुलिस ने तमाम तरह के साक्ष्य पेश किए और बताया कि यह पेशेवर अपराधी थे। इन पर पूर्व में कई जनपदों में अपराध दर्ज हैं।

मगर इस इस सवाल जवाब की कार्यवाही के बाद अब प्रदेश भर में पकड़े जाने वाले घुमंतू जाति के अपराधियों का डीएनए सैंपल संरक्षित करने व उनका डाटा संकलित करने की व्यवस्था की जा रही है। ताकि आगे किसी पुलिस कार्रवाई के बाद अपराधी का ब्योरा पेश करने में ज्यादा मशक्कत न हो।
विज्ञापन


यह मामला प्रदेश भर में उछला था। इसके बाद यूपी पुलिस ने एक नया आदेश जारी कर दिया है। अब घुमंतू प्रजाति के संदिग्ध लोगों के पकड़े जाने पर उनका पूरा ब्यौरा जुटाने के साथ डीएनए सैंपल भी संरक्षित किया जाएगा। जिसकी रिपोर्ट यूपी पुलिस की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इससे उस घुंमतू के कहीं भी पकड़े जाने पर उसकी सटीक पहचान हो सकेगी।

अक्सर नाम, पता, धर्म, जाति, समुदाय और हुलिया बदल कर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों को भी पकड़ा जा सकेगा। लगातार 40 के करीब एनकाउंटर करने के बाद सवालों में उलझी यूपी पुलिस अब इस पर काम कर रही है। इसे जल्द ही लागू कर दिया जाएगा।

विस्तृत ब्यौरा देगा डोजियर
यूपी पुलिस के नये आदेश के बाद अब किसी भी घुमंतू के पकड़े जाने पर उसका विस्तृत ब्यौरा डोजियर में भरा जाएगा। इस डोजियर में कई पेज में उससे संबंधित हरेक छोटी बड़ी जानकारी होगी। उसमें जीवन काल का ब्यौरा होगा। इसको भरने से पहले उसका डीएनए टेस्ट होगा। जिसकी आधिकारिक रिपोर्ट भी इस डोजियर में सम्मिट होगी। यही डोजियर पुलिस की वेबसाइट पर अपडेट होगा।
विज्ञापन


बयान
अब घुमंतुओं के पकड़े जाने पर एक विस्तृत ब्यौरा पत्र भरा जाएगा। जिसे आधिकारिक भाषा में डोजियर कहा जाता है। इसमें उसका नाम, पता पहचान सहित डीएनए की टेस्ट रिपोर्ट का भी जिक्र होगा। जिससे किसी भी तरह का हुलिया बदलने पर उसकी सटीक पहचान हो सकेगी। इसलिए पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी हो गए हैं। - अजय साहनी, एसएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें