फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलमगीर हत्याकांड में आरापी रेहान को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


आलमगीर हत्याकांड में आरोपी रहे और हत्या के प्रयास में हाल ही में जमानत पर जेल से छूटे मो. रेहान को बाहर की किसी सुरक्षा एजेंसी ने शुक्रवार को उठा लिया। शुरू में उसके अपहरण किए जाने की चर्चा उड़ी, लेकिन जब बाद में सभी को वास्तविकता पता लगी तो तस्वीर साफ हुई।

मूल रूप से आजमगढ़ निवासी रेहान मौजूदा समय में परिवार के साथ धौर्रा में रहता है। वह एएमयू का पूर्व छात्र भी रहा है। रेहान का नाम आलमगीर हत्याकांड में 120 बी में था, लेकिन अदालत से वह साक्ष्यों के अभाव में छूट गया।
विज्ञापन


अभी धारा 307 के एक मामले में रेहान अदालत से जमानत पर छूटा है। शुक्रवार की सुबह उसे रेलवे स्टेशन से उठा लिया गया। इसके बाद एएमयू के छात्र नेता व अन्य कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि रेहान का अपहरण कर लिया गया है। स्थानीय पुलिस के साथ संपर्क किया, लेकिन पुलिस की जानकारी में कुछ नहीं था।

इस दौरान ट्विटर और सोशल मीडिया पर भी रेहान के अपहरण करे जाने की बात कही जाने लगी। बाद में कुछ लोग थाना सिविल लाइन पहुंचे। जिसके बाद पता चला कि रेहान को किसी बाहर की जांच एजेंसी ने उठा लिया है। तस्वीर साफ होने पर लोगों की भीड़ थाने से छंट गई।
विज्ञापन


-रेहान के कुछ साथियों ने उसके अपहरण की सूचना दी थी। इस बीच जानकारी की गई तो संभवत: उसे बाहर की जांच एजेंसी उठा ले गई है। यह जानकारी होने के बाद फिर थाने पर कोई नहीं आया।
- जावेद, थाना सिविल प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें