फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महरारा में हुए बलवे का मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सहपऊ। क्षेत्र के गांव महरारा में रेलवे लाइन के अंडरपास को लेकर हुए बवाल के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि दिल्ली से हावड़ा के लिए बिछाई जा रही तीसरी एवं चौथी रेलवे लाइन को पार करने के लिए गांव महरारा के ग्रामीणों ने रेलवे से अंडरपास बनाने की मांग की थी। रेलवे ने महरारा गांव पर रेलवे लाइन के ओवरब्रिज की पहले ही मंजूरी दे दी थी।

ओवरब्रिज का गांव से थोड़ी दूर पर निर्माण होना था। ग्रामीणों का कहना था कि उसके लिए उनको दूर जाना पड़ता एवं उस ब्रिज के पास ही कुछ ऐसे गांव हैं, जहां लोगों के साथ अनहोनी की आशंका रहती है। गांव की महिलाओं ने 17 अगस्त को रेलवे लाइन पर काम करने वालों को रोक दिया था। तीन दिन तक ग्रामीणों एवं रेलवे एवं प्रशासनिक अधिकारियों से समझौते के लिए वार्ता होती रही, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात रहा। चौथे दिन 20 अगस्त को जब सादाबाद एसडीएम ज्योत्सना बंधु महिलाओं को समझाने के लिए मौके पर पहुंचीं तो कुछ देर बाद ही वहां महिलाएं उत्तेजित हो र्गइं।
विज्ञापन


महिलाओं और रेलवे अधिकारियों के बीच काफी नोकझोंक हुई। इस बीच किसी ने वहां पत्थर फेंक दिया। इसके बाद देखते ही देखते चारों ओर से पत्थर फिंकना शुरू हो गए। पथराव कई महिला पुलिस कर्मियों को भी चोट आईं। घटनास्थल पर जिले के अन्य थानों से भी पुलिस फोर्स पहुंच गया। थोड़ी देर बाद ही एएसपी सिद्घार्थ वर्मा एवं सीओ सादाबाद योगेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को मजबूर होकर आंसू गैस एवं रबर बुलेट चलानी पड़ी। आंसू गैस एवं रबर बुलेट चलाने पर ही भीड़ तितर बितर हो सकी।
विज्ञापन


पुलिस ने कुछ उपद्रवियों को उस रात को ही गिरफ्तार कर लिया एवं रेलवे की तरफ से 13 एवं पुलिस की ओर से 16 लोगों नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इन मुकदमों की विवेचना चलती रही। नामजद लोगों में से नौ को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। अब बलवे के मुख्य आरोपी नीरज कुमार पुत्र चिंरजी लाल निवासी महरारा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विवेचना अधिकारी एसएसआई अनिल यादव एवं एसआई राजवीर सिंह का कहना है कि इस मुकदमे में बाकी आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें