फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में लगी टक्कर तो पुल पर खड़े ट्रैक्टर को ले भागा कार सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद। बस स्टेंड के पास नए पुल पर खड़े एक ट्रैक्टर को कार सवार व्यक्ति अपने साथ ले गया। ट्रैक्टर चालक को जब मौके पर अपना ट्रैक्टर नहीं मिला तो वह ग्राम प्रधान को लेकर शुक्रवार की शाम थाने पहुंच गया। घटना के दौरान काफी लोगों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव बहरदोई निवासी छोटेलाल पुजारी शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे अपना फोर्ट टै्रैक्टर करबन नदी के नए पुल के पास खड़ा करके उस पर अपने बच्चे को बैठाकर बाजार सामान खरीदने गया था। बताते हैं कि इसी बीच पुल पर एक कार में किसी वाहन की टक्कर लग गई। कार सवार ने समझा कि ट्रैक्टर ने उसकी कार में टक्कर मार दी है।
विज्ञापन


इससे आक्रोशित कार सवार एक व्यक्ति आया और छोटेलाल के लड़के को नीचे उतारकर ट्रैक्टर को ले गया। इधर, वापस लौटने पर छोटेलाल को इस घटना की जानकारी हुई तो उसने वहां मौजूद लोगों से ट्रैक्टर ले जाने वाले व्यक्ति की पहचान की। लोगों ने उसे बताया कि ट्रैक्टर को जो व्यक्ति ले गया है वह मुरसान रोड के एक गांव का निवासी है।
विज्ञापन


जब छोटेलाल ने उक्त व्यक्ति से संपर्क किया तो उसने बताया कि तुम्हारा ट्रेक्टर मेरे पास है, उसे सुबह ले जाना, क्यों कि उसकी कार में बहुत नुकसान हुआ है। इधर, घटना के बांद छोटेलाल बहरदोई के प्रधान नसरूद्दीन के साथ थाने पर पहुंचा और घटना की जानकारी कोतवाली प्रभारी को दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें