क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर में सक्रिय हुए झपटमारों फिर से राहगीर महिलाओं संग छीना-झपटी शुरू कर दी है। सोमवार देर शाम मैरिस रोड चौराहे से लक्ष्मीबाई मार्ग पर घुसते ही आटो पार्ट्स विक्रेता की पत्नी से बदमाश पर्स व मोबाइल झपट ले गए। इस दौरान शोरशराबे पर पब्लिक एकत्रित हुई, तब तक बदमाश अपना काम कर भाग गए।
वाकये के अनुसार मैरिस रोड मैंडू कंपाउंड निवासी हरचरन सिंह की मसूदाबाद पर ऑटो पार्ट्स की दुकान है। उनकी पत्नी बलजीत कौर किसी काम से रामघाट रोड जाने के लिए पैदल-पैदल जा रही थीं।
तभी बदमाश उनसे पर्स व मोबाइल झपट ले गए। महिला के अनुसार पर्स में 500 के करीब रुपये थे। इसके अलावा रविवार देर रात रामघाट रोड मीनाक्षी पुल के पास भी महिला से पर्स व मोबाइल झपटा गया था। उस महिला के पर्स में दस हजार रुपये होना बताया गया है।