फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः खाद की किल्लत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद वितरण में किसानों को हो रही दिक्कतों को लेकर कांग्रेसी तीन नवंबर को कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह जादौन एडवोकेट एवं महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी ने कहा कि कांग्रेसी जिले के पूर्व अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, पूर्व पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं 12 ब्लॉक के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य, विधानसभाओं से टिकट के दावेदार नेता, समस्त फ्रंटल/विभागों/ प्रकोष्ठ के नेता इस धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे। इस धरना प्रदर्शन का आह्वान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर हुआ है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की किसानों के प्रति उदासीनता एवं अव्यवस्था के चलते खाद वितरण केंद्रों पर खाद लेने के लिए सुबह से शाम तक लाइन लग रही है। किसान मजबूर हैं। भूखे प्यासे लाइन में खड़े किसानों को पुलिस परेशान कर रही है। किसानों की इन्हीं समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर बुधवार दोपहर 11 बजे से जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन प्रस्तावित है। कांग्रेसी निर्धारित समय पर कलक्ट्रेट पहुंचकर किसान हित में धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें