फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः वोटर लिस्ट में करा सकते हैं संशोधन

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पहली जनवरी 2022 के आधार पर विधानसभा वोटर लिस्ट का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 30 नवंबर तक संचालित है। आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद में अवस्थित 71-खैर (अजा), 72-बरौली, 73-अतरौली, 74-छर्रा, 75-कोल, 76-अलीगढ़ एवं 77-इगलास (अजा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त हिंदी वोटर लिस्ट उपलब्ध कराई गई है, जिसमें कोई भी अपने नाम पते का संशोधन करा सकता है। इसके साथ ही उर्दू भाषा की 75-कोल एवं 76-अलीगढ़ विधानसभा वोटर लिस्ट का प्रकाशन करा दिया गया है।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि फोटोयुक्त वोटर लिस्ट का प्रकाशन बीएलओ के माध्यम से प्रत्येक मतदेय स्थल एवं मतदान केंद्र में करा दिया गया है। ये वोटर लिस्ट नगरीय एवं ग्रामीण इलाकों के स्थानीय निकायों में उपलब्ध है। कोई भी वोटर इस लिस्ट को देखकर अपना संशोधन करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें