फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः प्रियंका की रिहाई के लिए कांग्रेसी सड़क पर उतरे

विज्ञापन
ट्रेन रोकने के लिए जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की मौत और पीड़ितों का दर्द बांटने जा रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया। पुलिस ने जुलूस की शक्ल में रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष सहित 67 कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। सभी स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित अस्थायी कारागार ले जाया गया। शाम को निजी मुचलके पर सभी को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

सभी कांग्रेसी नेता मैरिस रोड स्थित धरमपुर कोर्टयार्ड पर इकट्ठा हुए। यहां से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में जुलूस की शक्ल में रेलवे स्टेशन की तरफ कूच कर दिया। लेकिन थोड़ी दूर चलने पर ही हरिओम नगर के पास पुलिस ने सभी को रोक लिया। इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस के साथ जमकर नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। किसी तरह कांग्रेसी नेता सेंटर प्वाइंट तक पहुंचने में सफल हो गए। यहां पर पुलिस ने बैरीकेड और गाड़ियां लगाकर रास्ता बंद कर दिया।
यहां पर विवेक बंसल ने कहा कि भाजपा की सरकार निरंकुश हो गई है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। उन्होंने मांग की कि केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को तत्काल सम्मान के साथ रिहा किया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो कांग्रेसी सड़कों पर उतर कर लंबा संघर्ष करने के लिए तैयार हैं। इसके बाद विवेक बंसल, जिला अध्यक्ष ठाकुर संतोष कुमार सिंह जादौन एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी सहित 67 कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। सभी को अहिल्याबाई होलकर स्पोर्ट्स स्टेडियम ले जाया गया। बाद में सभी को निजी मुचलके पर रिहा किया गया।
विज्ञापन

इनको लिया गया हिरासत में
विवेक बंसल, ठाकुर संतोष सिंह, सलाउद्दीन वसी, उजैर दिलशाद, विनोद पांडे, एमएल पापा, माया गुप्ता, सुषमा शर्मा, बेबी जॉन, शाहिद मलिक सभासद, डॉ. योगेश शर्मा, शाहरुख खान, कैलाश वाल्मीकि, डॉ. शेरपाल पाल सविता, सागर सिंह तोमर, शीलू चंदेल, डॉ. धर्मेंद्र लोधी, साबिर अहमद, मोहम्मद अनवर, अमजद अली सिद्दीकी, साबिर अंसारी, आनंद बघेल, शैलेंद्र सिंह शीलू, सुनील कुमार, नाहर सिंह कठेरिया, नन्नू मलिक, दिनेश चंद्र शर्मा, आमिल हुसैन, मुबश्शिर अली, हरेंद्र मितल, जितेंद्र सिंह, अनिल सिंह चौहान, बिजेंद्र सिंह बघेल, राजू पासवान सभासद, जयदेव उपाध्याय, जफरुद्दीन गददी, बाबू खान, कासिम अली, बाबुद्दीन, शाहिद खान, जमीर अहमद, अरविंद शर्मा पूर्व पार्षद, शाहबाज जियाउद्दीन, पप्पू आजाद, नरेद्र मिश्रा, लोकेंद्र शर्मा, साजिद चौधरी, पं. विजय सारस्वत, राकेश सिंह लोधी, अशोक कुमारी लोधी, फ़राज खान, जोहेब खान, वसीम मलिक, भूदेव प्रसाद, आमिर मुन्तजिर, कमरुज्जमा, मोहम्मद अयाज, कल्लू खान, ब्रजराज सिंह राणा, विशाल चौहान, पिंकू बघेल, जैनुल आबदीन, आमिर ठाकुर, राजकुमार कश्यप, नेतराम सिंह बघेल, मोहम्मद शाहजेब, अली अहमद, गौरव सविता, मोहम्मद शावेज।
जिलाधिकारी कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की रिहाई को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने कांग्रेसी नेता आगा यूनुस के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रियंका गांधी को तत्काल रिहा करने की मांग की।
कांग्रेस नेता आगा यूनुस ने कहा कि सरकार का असली चेहरा उजागर हो चुका है। सरकार ने अपने मंत्री को अभी तक नहीं हटाया, जिस प्रकार किसानों को रौंद कर मारा गया, उसने जनरल डायर की याद दिला दी है। उन्होंने मंत्री के इस्तीफे और मंत्री के बेटे समेत सभी आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। इस मौके पर फ़िरोज, जावेद, शहजाद हुसैन , इरशाद सलीम, नीरज, राजू, नदीम, आसिफ, अनिल और महिलाएं मौजूद रही।

सेंटर प्वाइंट पर प्रदर्शन करते पूर्व एमएलसी विवेक बंसल व अन्य कांग्रेसी। संवाद- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें