बच्ची की मां ने व्यक्ति के खिलाफ बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश को लेकर तहरीर दी है। सीओ छर्रा देवी गुलाम ने बताया कि व्यक्ति बच्ची को अगवा कर ले गया था। परिजनों ने मामले को लेकर तहरीर दी है। जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दादों थाना क्षेत्र के एक गांव की आठ साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। बच्ची के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
बच्ची के परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे बच्ची गोबर डालने गई थी। तभी एक व्यक्ति बच्ची को अगवा कर कासगंज के थाना सोरों क्षेत्र के चिलकनियां कुइया के पास ले गया।
आरोप है कि वहां व्यक्ति ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची किसी तरह से व्यक्ति के चुंगल से बचकर निकल आई। राहगीरों ने बच्ची को रोता देख गांव व रोने का कारण पूछा। बच्ची ने घटना के बारे में बताया। लोगों ने मौके पर जाकर व्यक्ति को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
सोरों पुलिस ने मामले को लेकर दादों पुलिस को सूचना दी। पुलिस बच्ची व व्यक्ति को थाने ले आई। बच्ची की मां ने व्यक्ति के खिलाफ बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश को लेकर तहरीर दी है। सीओ छर्रा देवी गुलाम ने बताया कि व्यक्ति बच्ची को अगवा कर ले गया था। परिजनों ने मामले को लेकर तहरीर दी है। जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।