पार्षद बोले- पूरे वार्ड में पानी की समस्या
पार्षद रामकुमार का कहना है कि पूरे वार्ड में पानी की समस्या है। दो ट्यूबवेल के सहारे लगभग तीस हजार की जनसंख्या है। एक ट्यूबवेल खराब है। दूसरे में पानी कम आता है। महीने भर में वो भी दम तोड़ देगा। पूरे कार्यकाल में सबमर्सिबल व ट्यूबवेल की मांग करता रहा, लेकिन अधिकारियों ने समस्या का निस्तारण नहीं किया।
इलाके के लोगों ने बयां किया अपना-अपना दर्द
इलाके में दो साल से पानी की समस्या है। सरकारी हैंडपंप भी खराब हैं। गर्मी में लोग परेशान है। कहां से पानी लाएं। -बेबी देवी
वार्ड में पानी की समस्या है। सबमर्सिबल से लोग पानी भर रहे हैं। संकरी गलियों में टैंकर भी नहीं आता। -पवित्रा देवी
तीस साल पुराने ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई हो रही है। प्रेशर कम होने की वजह से रात में पानी आता है। -पवन भारद्वाज
घर में पीने का पानी नहीं है। दूसरी जगहों से पानी भरकर लाना पड़ता है। पानी भरने में पूरा समय निकल जाता है। -फूलवती