फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः केला नगर पर किसने ठोकी कार, पशु व्यापारी पर गुस्सा उतार गया ‘रंगबाज’

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के मैरिस रोड चौराहे पर शुक्रवार देर रात पशु व्यापारी कमाल खां की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कथित प्रॉपर्टी डीलर विनीत अतरौली के गांव बढ़ौली का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद जब उसका नशा उतरा तो उसने सिलसिलेवार पूरा घटनाक्रम बताते हुए कहा कि किसी ने केला नगर चौराहे पर उसकी कार को ठोका था।
विज्ञापन

वह इसी गुस्से में उस कार सवार को खोजता फिर रहा था। इसी बीच कुछ देर में मैरिस रोड चौराहे पर खड़ी बीट कार में कमाल खां दिखाई दे गया और उसने उतरकर कमाल को टोकते हुए झगड़ा किया तो उसने गाली दी। बस इसी गुस्से में उसने पशु व्यापारी को एक-एक कर तीन गोली मार दीं।
आरोपी को इस बात का अभी तक होश नहीं कि केला नगर पर उसकी कार को टक्कर मारने वाला कार सवार कमाल ही था या कोई और। हां उसकी कार का रंग कुछ ऐसा ही था, जैसा कमाल की कार का था। फिलहाल पुलिस ने उसकी लाइसेंसी पिस्टल व कार को जब्त कर लिया है और लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

गांव से तगादे और कपड़े लेने आया था आरोपी
गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह चार से पांच बजे के मध्य अपनी अल्टो कार से गांव से अपने एक परिचित से तगादा करने अलीगढ़ आया था। इस दौरान उसे किशनपुर की एक लाउंड्री से अपने कपड़े भी लेने थे। वहां से चलते में उसने नरौना-12 नंबर के ठेके से शराब खरीदी और रास्ते में उसे पीते हुए 6 बजे के करीब किशनपुर पहुंचा।
यहां उसने कपड़े लिए और फोन कर अपने दोस्त कृष्णा को बुला लिया और फिर शराब पी। इसके बाद दोनों लोग एक साथ नॉनवेज खाने दोदपुर के एक होटल पर गए। जहां काफी देर तक बैठकर खाना पीना चलता रहा। इसी बीच उसके दोस्त कृष्णा की पत्नी का फोन आया तो कृष्णा उस होटल से उठकर अपने घर चला गया।
काफी देर तक खोजी टक्कर मारने वाली कार
दोस्त के जाने के बाद विनीत भी निकलकर घर जाने लगा। इसी बीच जैसे ही केलानगर चौराहा क्रास कर रहा था, तभी किसी कार ने उसकी कार में टक्कर मार दी। उस समय कार के अंदर से ही दोनों में तू तू मैं मैं हुई। इसके बाद विनीत ने उसका पीछा शुरू किया और किशनपुर तक पहुंचा। मगर वह कार गायब हो गई।
इसके बाद वह वापस लक्ष्मीबाई मार्ग से तेज रफ्तार से उस कार को खोजने निकला तो मैरिस रोड चौराहा पार करते समय उसकी शहनवाज नाम के स्कूटी सवार से ओवरस्पीड को लेकर तू तू मैं मैं हुई। वहां विनीत ने शहनवाज को पिस्टल दिखाई तो वह पीछे हट गया। इसके बाद वह आगे लालडिग्गी की ओर गया और फिर तेजी से लौटा तो उसे इस बार मैरिस रोड चौराहे पर कमाल की कार खड़ी मिली।
रंग से उसने अंदाजा लगाया कि यह वही कार है। बस उतरकर सीधे कमाल को खिड़की खोलकर बाहर निकाला और झगड़ा किया। कमाल ने उसे एक-एक कर तीन-चार गाली दीं तो गुस्से में उसने गोली मार दी और भाग गया।
दो घंटे में हो गई आरोपी की गिरफ्तारी
घटना के बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने जब सीसीटीवी की मदद से गाड़ी का नंबर ट्रैस कराया और टीमों को उसके पीछे लगाया तो दो घंटे के प्रयास में ही उसे सर्विलांस व एसओजी टीमों ने पीएसी के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास दबोच लिया। वह पेट्रोल डलवाकर निकलने की तैयारी में था। वह कार व पिस्टल सहित मिला। गाड़ी में कपड़ों के अलावा कुछ रुपये, कागजात आदि भी मिले।
क्वार्सी तक पीछे लगी थी पुलिस, फिर कर रहा था वॉच
उसने पूछताछ में स्वीकारा कि जब घटना के बाद वह भागा तो उसके पीछे पुलिस की एक गाड़ी क्वार्सी चौराहे पर पीछे लगी। मगर त्योहारी भीड़ में वह पुलिस को चकमा देकर वहां से निकल आया। बाद में पेट्रोल पंप पर काफी देर तक खड़ा होकर पुलिस की गतिविधियों को वॉच करने का प्रयास कर रहा था। उसे अंदाजा न था कि गाड़ी का नंबर पुलिस को मिल जाएगा और वहीं वह दबोचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें