अलीगढ़ जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने आदेश जारी कर दिया कि अलीगढ़ जिले में सभी बोर्ड के कक्षा 1 से लेकर 12 तक मान्यता प्राप्त सीबीएसई, आईसीएसई, बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल अत्यधिक ठंड को देखते हुए 28 और 29 दिसंबर को बंद रहेंगे।
यातायात पुलिस ने जारी की गाइड लाइन
शीत ऋतु में कोहरे के दृष्टिगत होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने गाइड लाइन जारी की है और चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। हाईवे पर गोपी, नानऊ, पनेठी, खेरेश्वर, बौनेर तिराहा, सूतमील चौरहा, सोफा नहर, जट्टारी, मकदूम नगर, मलसई, शेखा झील दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट है। यहां पर पूरी सावधानी से अपना वाहन चलाएं।
- कोहरे में वाहन चलाते समय हल्की बीम लाइट का प्रयोग करें। अपनी लेन में ही वाहन चलाएं
- कोहरा घना हो तो सड़क पर बाएं तरफ बनी सफेद पट्टी के किनारे देखकर गाड़ी ड्राइव करें।
- आगे चल रहे वाहन से उचित दूरी बनाकर रखें, वाहन की पार्किंग लाइट व डीपर का प्रयोग करें।
- फॉग लाइट का सहारा लें और इंडीकेटर का इस्तेमाल करें, वाहन पर रिफ्लेक्टर लगवाएं।
- नदी और तालाब के आसपास वाहन की गति बिल्कुल धीमी कर अपनी ही लेन में चलें।
- ओवरटेक न करें, हाइवे पर निर्धारित कट से ही वाहन को मोड़े, खड़े वाहनों से सतर्क रहे।
- कोहरा मिलने पर गति को नियंत्रित करें, अधिक कोहरा मिलने पर यात्रा स्थगित कर दें।