फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : रमजान मुबारक : चांद का दीदार, पहला रोजा आज

विज्ञापन
चांद दिखने के बाद ऊपरकोट बाजार में खजूर और मेवा खरीदते लोग। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
रमजान महीने का शनिवार को चांद का दीदार हो गया है। चांद दिखते ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो गई। ऊपरकोट स्थित जामा मस्जिद से रमजान महीने का एलान किया गया। शाम को मगरिब की नमाज के बाद रमजान महीने का चांद देखने के लिए मुस्लिम लोग अपनी छत और बालकनी पर आ गए।
विज्ञापन

जैसे ही चांद का दीदार हुआ, वैसे ही एक-दूसरे का मुबारक देने लगे। सोशल मीडिया पर रमजान मुबारक देने का भी दौर शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा। कोरोना काल की वजह से दो साल तक मस्जिदों में तरावीह की नमाज में नमाजियों की तादाद पांच-छह निर्धारित कर दी गई थी।
अब कोरोना संक्रमण का ग्राफ काफी गिर चुका है, इसलिए मस्जिदों में नमाजियों के निर्धारण पर पाबंदी नहीं है। समाजसेवी गुलजार अहमद ने बताया कि चांद दिखने के बाद जामा मस्जिद से तरावीह की नमाज शुरू होने का एलान किया गया।
विज्ञापन

रमजान : एएमयू कार्यालयों के समय में बदलाव
रमजान के दृष्टिगत एएमयू व इससे संबद्ध शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक विभागों के कार्यालय में समय का बदलाव किया गया है। रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सभी कार्यालयों के कार्य दिवसों का समय बिना किसी रुकावट के सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक होगा।
शुक्रवार को कार्यालय और विभाग सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक काम करेंगे। रमजान का महीना शुरू होते ही यह समय लागू हो जाएगा। एएमयू का सायरन रोजाना इफ्तार के समय और सहरी के समापन के समय से 20 मिनट पहले बजाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें