फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : प्रतिज्ञा यात्रा कांग्रेस पार्टी में नई जान फूंक रही : माथुर

विज्ञापन
आगरा रोड पर प्रतिज्ञा यात्रा को संबोधित करते पूर्व एमएलसी विवेक बंसल व मंचासीन पूर्व विधायक प्र? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे प्रदीप माथुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जनता को सिर्फ धोखा देने का काम किया है। प्रतिज्ञा यात्रा कांग्रेस पार्टी में नई जान फूंक रही है। धरमपुर कोर्टयार्ड पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदीप माथुर ने कहा कि दिन प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई से आम नागरिक का जीना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

सरकार ने ऐसी नीतियां बनाई हैं, जिससे वह अत्यधिक धनी व्यक्तियों को फायदा पहुंचा रही हैं। आम जनता को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्य वृद्धि का असर लोगों की प्रतिदिन की जरूरत की चीजों पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लाशों की राजनीति करती है। कोरोना काल में सरकार पूरी तरह विफल रही। अब भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में 300 सीटें हासिल करने की बात कह रही है, जो जनता के साथ धोखा है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि लेखाकार विनोद राय द्वारा माफी मांगे जाने के बाद यह साफ हो गया है कि यूपीए की सरकार को बदनाम करने के लिए झूठे आंकड़े प्रस्तुत किए गए थे। यह सरकार नैतिकता को त्याग कर अपने फायदे के लिए कुछ भी कर सकती है।
विज्ञापन

इस अवसर पर बरेली के पूर्व सांसद प्रवीण ऐरन, युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सतीश शर्मा, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, वरिष्ठ नेता गजराज सिंह, जितेंद्र बघेल, जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह जादौन एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, वरिष्ठ नेता रूही जुबेरी, श्योराज जीवन, राजेश राज जीवन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें