फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब कांडः विपिन यादव का मकान जब्त, आज ऋषि-मुनीष की बारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरीली शराब कांड में घोषित शराब माफिया पर लगातार पुलिस शिकंजा कसा जा रहा है। शुक्रवार को पुलिस ने अधौन की अवैध शराब फैक्टरी के संचालक विपिन उर्फ ओमवीर यादव के कुलदीप विहार स्थित 22 लाख रुपये कीमत के जमींदोज मकान पर सरकारी संपत्ति का बोर्ड लगा दिया। गैंगेस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्तीकरण की यह कार्रवाई ढोल-नगाड़ों के संग की गई। लोगों को आगाह किया गया कि कोई इस संपत्ति का प्रयोग नहीं कर सकेगा। इधर, अब शनिवार को ऋषि-मुनीष की पांच करोड़ से अधिक की संपत्तियों पर इसी तरह बोर्ड लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन

जहरीली शराब कांड में गैंगेस्टर एक्ट के तहत पुलिस ने घोषित माफिया की अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों को जब्त करने का फैसला लिया था। इसी क्रम में यह कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले गोंडा में करीब पांच करोड़ की अनिल चौधरी की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। शुक्रवार शाम पुलिस टीम सीओ द्वितीय मोहसिन खान की अगुवाई में ढोल-नगाड़े वालों संग बाजा बजाते हुए अधौन में अवैध फैक्टरी के संचालक शराब माफिया विपिन यादव उर्फ ओमवीर सिंह के कुलदीप विहार स्थित उस मकान पर पहुंची, जिसे घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने जेसीबी से ढहा दिया था। इस मकान पर जिलाधिकारी की अनुमति से सरकारी संपत्ति घोषित करते हुए जब्तीकरण कार्रवाई कर बोर्ड लगा दिया।
बता दें कि जिस फैक्टरी का संचालन विपिन यादव करता था, उसी फैक्टरी से बनी जहरीली शराब ठेकों पर पहुंची और मौत हुई थी। 112.90 वर्ग मीटर में बने इस जमींदोज मकान की मय जमीन कीमत 22 लाख रुपये तय की गई है, जिसे विपिन यादव ने 17 जनवरी 2020 को अपनी पत्नी रचना के नाम खरीदा था। कार्रवाई के दौरान मोहल्ले में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्हें उद्घोषणा कर आगाह किया गया कि यह मकान अब सरकारी संपत्ति हो गया है। इस दौरान एसीएम के अलावा महुआ खेड़ा, जवां व बन्नादेवी पुलिस मौजूद
विज्ञापन

-शराब माफिया विपिन यादव के खिलाफ जवां में दर्ज गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे की विवेचना सीओ द्वितीय की निगरानी में की जा रही है। उसी मुकदमे में यह जब्तीकरण की कार्रवाई की गई है। आगे भी इस तरह की कठोर कार्रवाई का क्रम जारी रहेगा।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें