फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः महिला अस्पताल के टीका केंद्र पर भाजपा विधायक के बेटे का हंगामा

विज्ञापन
टीकाकरण वार्ड में भाजपा विधायक के बेटे द्वारा किए गए हंगामे के बाद सहमे कर्मचारी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय स्थित कोविड टीका केंद्र पर भाजपा विधायक के बेटे ने काफी हंगामा किया। इस दौरान डेस्कटॉप (कंप्यूटर) टूट गया। इगलास विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक राजकुमार सहयोगी का बेटा हिमांशु शुक्रवार को महिला चिकित्सालय स्थित केंद्र पर टीके की दूसरी डोज लगवाने पहुंचा था। पोर्टल पर नाम शो नहीं कर रहा था। कर्मचारियों का कहना था कि निर्धारित समय से पहले आने के कारण नाम नहीं दिख रहा है। लेकिन हिमांशु टीका लगाने एवं सर्टिफिकेट देने का दबाव बना रहा था। गुस्से में आकर डेस्कटॉप पर हाथ मार दिया। डेस्कटॉप टूटने के बाद वह वहां से चला गया। इसकी वजह से काफी समय तक टीकाकरण का कार्य प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

महिला चिकित्सालय की सीएमएस डॉ. रेनू शर्मा ने कहा कि यहां काफी लोग आते हैं। कुछ लोग हंगामा कर देते हैं। कर्मचारियों का कहना है कि मलखान सिंह जिला अस्पताल के सीएमएस ने विधायक पुत्र को यहां भेजा था। सीएमएस डॉ. रामकिशन का कहना है कि उनके पास एक युवक आया था, जो कोविशील्ड टीका लगवाने की बात कर रहा था। मेरे यहां कोवाक्सिन लग रहा है, इसलिए महिला अस्पताल भेज दिया। मैं नहीं जानता था कि वह विधायक का पुत्र है। इस संबंध में विधायक राजकुमार सहयोगी ने बताया कि वह अभी बाहर हैं। पता चलने पर बेटे को बहुत डांट लगाई है। इससे तो उनकी छवि खराब होगी। उन्होंने कहा कि अब आगे गलती नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें