फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : पेट्रोल 11.62 एवं डीजल 12.11 रुपये प्रति लीटर सस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्पाद शुल्क एवं वैट कम होने के बाद शहर में शुक्रवार से पेट्रोल 11.60 एवं डीजल 12.11 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है। इससे आम जनता को बड़ी राहत मिली है। बुधवार को केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में कमी की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन

उसके बाद प्रदेश सरकार द्वारा वैट में राहत देने की घोषणा की गई थी, लेकिन बुधवार को देर रात आईओसी द्वारा बृहस्पतिवार के लिए जो रेट जारी किया गया, उसमें पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 5.90 एवं डीजल 11.80 रुपये कम हुई थी। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की थी।
आईओसी द्वारा शुक्रवार के लिए जो रेट जारी की गई, उसमें पेट्रोल बुधवार की तुलना में 11.60 एवं डीजल 12.11 रुपये प्रति लीटर सस्ता है। अब शहर में आईओसी के पंप पर पेट्रोल 95.42 एवं डीजल 86.91 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। अन्य कंपनियों ने भी इसी तरह दाम घटा दिए हैं। बुधवार को पेट्रोल 107.11 एवं डीजल 99.02 रुपये प्रति लीटर था। पंप संचालक राजीव अग्रवाल ने बताया कि ग्राहकों को आईओसी द्वारा जारी रेट के अनुसार पेट्रोल एवं डीजल दिया जा रहा है।
विज्ञापन

अधिक मूल्य लेने पर होगी कार्रवाई
पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा पुराने दर पर पेट्रोल-डीजल की बिक्री किए जाने की शिकायत जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के पास पहुंची थी। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को जांच का निर्देश दिया। पूर्व विभाग के अधिकारियों ने रिटेल आउटलेटों की जांच की। अधिकारियों ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की बिक्री निर्धारित दर पर हो रही है। अधिक मूल्य लिए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी पेट्रोल पंप स्वामियों को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें