फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः जीका वायरस के लक्षण वाले मरीजों का नमूना जाएगा लखनऊ

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार से पीड़ित किसी मरीज के शरीर पर चकते या दाने हों और उसमें खुजली हो तो सावधान हो जाएं। यह जीका वायरस के लक्षण हैं। इसके अतिरिक्त छोटे ज्वाइंट में दर्द एवं सूजन हो तो चिकित्सक को जरूर बताएं। बिना कीचड़ आंखें लाल होना भी बीमारी का लक्षण है।
विज्ञापन

कानपुर में 60 से अधिक जीका वायरस के केस निकलने के बाद जनपद के स्वास्थ्यकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है। लक्षण वाले मरीजों का नमूना लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि जीका वायरस को लेकर पूरे प्रदेश को अलर्ट कर दिया गया है।
यहां पर पूरी सावधानी बरती जा रही है। यदि मरीज डेंगू पॉजिटिव है तो उसका नमूना नहीं भेजा जाएगा। डेंगू रिपोर्ट निगेटिव होने एवं अन्य लक्षण मिलने पर मरीज का नमूना लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी अस्पतालों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक जनपद में जीका वायरस के लक्षण के मरीज नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें