फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः सुबह के तीन घंटे बेहद सावधानी बरतें बच्चे, बुजुर्ग व बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ में वायु प्रदूषण का स्तर ज्यादा खतरनाक स्थिति में नहीं है। इसके बावजूद सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े 11 बजे तक पीएम 2.5 का स्तर इतना बढ़ जाता है कि बच्चों, बुजुर्गों व बीमारों के लिए बेहद खतरनाक है। चिकित्सकों ने इस वक्त बेहद सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

रविवार सुबह साढ़े छह बजे वायु प्रदूषण 170 एक्यूआई (वायु प्रदूषण सूचकांक) था। साढ़े आठ बजे यह स्तर 184 पर पहुंच गया, जो लगातार तीन घंटे तक बरकरार रहा। इसके बाद यह स्तर कम होना शुरू हुआ। इसके अलावा, सुबह साढ़े छह बजे पीएम 2.5 की मात्रा मानक (60 एमजीसीएम) से अधिक 92 से 106 के बीच रही। साढ़े आठ बजे यह स्तर 120 पर पहुंच गया, जो बच्चों, बुजुर्गों व बीमार लोगों के लिए बेहद खतरनाक होता है। यह स्थिति तीन घंटे तक एक जैसी रही। इसके बाद धीरे धीरे वायु प्रदूषण कुछ कम हुआ। चिकित्सकों का कहना है कि पीएम 2.5 सर्दी, जुकाम, अस्थमा और कैंसर की बीमारी का कारक होता है। ऐसे में सबसे अधिक रोगी, बच्चे और बुजुर्गों को घर के अंदर खिड़की बंद कर रहना चाहिए। बाहर न तो टहलें और न ही मानव श्रम करें।
- दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। स्थिति काफी खराब बनी हुई है। दिल्ली के पास ही अलीगढ़ है। इसीलिए यहां का वायुमंडल भी प्रदूषित है। जिस समय सबसे अधिक प्रदूषण रहता है। उस दौरान बच्चे, बुजुर्ग और अस्थमा, सांस के रोगियों को बाहर जाने से बचना चाहिए। इतना ही नहीं घर की खिड़की दरवाजे बंद कर दें। ठंड के लिए न तो अलाव जलाएं और न ही मच्छर मारने वाली कॉइल। इससे भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जो लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। मास्क पहनकर निकलें। बाजार की खाद्य सामग्री से परहेज करें और तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. प्रदीप बंसल, बाल रोग विशेषज्ञ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें