फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः दीपावली के मेले मांग रहे ‘लक्ष्मी’

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर आगामी 28 अक्तूबर से तीन-चार नवंबर तक दीपावली मेलों का आयोजन किया जाना है। नगर निगम शहर में और नगर पालिका खैर व नगर पालिका अतरौली में मेलों का आयोजन होगा। इन मेलों का साधारण खर्च दो से तीन ाख रुपये आंका जा रहा है। अलीगढ़ नगर निगम को छोड़ दें तो बाकी निकायों के पास इतनी धनराशि का इंतजाम करना आसान नहीं है। नगर पंचायतों में इसके आयोजन के निर्देश नहीं है।
विज्ञापन

इन मेलों का उद्देश्य रेहड़ी फड़ी वालों को दीपावली के मौके पर एक तयशुदा सजा सजाया स्थल देना है। जिससे इनकी दुकानों को एक जगह सजा कर बाजार का रूप दिया जा सके। इनमें आने वाले दुकानदारों को वहीं पर पीएम स्वनिधि योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा। मेलों में सरकारी विभागों के स्टाल भी लगाए जाएंगे। जिनसे जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन कर उनसे जोड़ा जाएगा। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने इस संबंध में जिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर निगम, नगर पालिका को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें