फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बृज भूमि के कण-कण में राधा ही राधा है : मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृज की माटी और परंपराओं का जिक्र कर गदगद हो गए। उन्होंने राधा अष्टमी के दिन हुए विश्वविद्यालय के शिलान्यास को बेहद पवित्र अवसर बताया। बृज की माटी को नमन किया।
विज्ञापन

अपने संबोधन की शुरुआत में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज अलीगढ़ के लिए, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए बहुत बड़ा दिन है। आज राधा अष्टमी भी है। यह अवसर आज के इस दिन को (शिलान्यास कार्यक्रम दिवस) और भी पुनीत बनाता है। उन्होंने कहा कि बृज भूमि के तो कण कण में, रज-रज में राधा ही राधा है। सभी को और पूरे देश को राधा अष्टमी की हार्दिक बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि कि यह हमारा सौभाग्य है कि विकास के इतने बड़े कार्यों की शुरुआत आज इस पवित्र दिन से हो रही है। इससे पहले उन्होंने मंचासीन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, सांसद और विधायकों के साथ अलीगढ़ के नागरिकों से अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें