फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः किशोरी को दिल्ली भगा ले जा रहे गैर समुदाय के किशोर को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के बक्सर जिले से किशोरी को शादी का झांसा देकर दिल्ली भगा ले जा रहे गैर समुदाय के किशोर को अलीगढ़ में पकड़ लिया गया है। जीआरपी ने इन दोनों को शुक्रवार की सुबह मगध एक्सप्रेस से उतारा। ट्रेन से दोनों को उतारते वक्त जीआरपी और हिंदू जागरण मंच (हिंजाम) के कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी और धक्कामुक्की भी हुई। कार्यकर्ताओं ने जीआरपी पर अभद्रता का आरोप लगाया। फिलहाल, किशोरी को चाइल्ड लाइन के संरक्षण में ठहराया गया, जीआरपी की महिला सिपाही भी उसके साथ है। किशोर जीआरपी थाने में है।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच (हिंजाम) के कार्यकर्ता ने इन दोनों को फीरोजाबाद में ट्रेन के जनरल कोच में देखा था। बिना टिकट सवार इन दोनों से बातचीत की गई तो शक हो गया। कार्यकर्ता ने पुलिस के साथ संगठन के पदाधिकारियों को फोन पर बताया। पहले इन दोनों को टूंडला में उतारा जाना तय हुआ, लेकिन वहां जीआरपी स्टाफ बहुत कम होने से ट्रेन को अलीगढ़ रवाना कर दिया गया। यहां प्लेटफार्म नंबर तीन पर सुबह लगभग दस बजे ट्रेन पहुंचने पर हिंजाम के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, पूर्व महापौर शकुंतला भारती, हिंजाम के प्रदेश मंत्री पुष्पेंद्र सिंह जादौन, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता, हिंजाम युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अमर कुमार, उपाध्यक्ष हरीश कुमार, अनंत उपाध्याय, प्रचार प्रमुख अर्जुन कुमार, जिला मंत्री युवा सनी कुमार आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ स्टेशन पहुंच गए। इन सभी ने गैर समुदाय के किशोर के खिलाफ किशोरी को भगा कर ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की।
आगरा के सीओ जीआरपी हृदेश कुमार और एसओ जीआरपी अब्दुल मोईज ने दोनों के नाबालिग होने के कारण जांच पर जोर दिया। उन्होंने सभी को समझाया। स्टेशन से लेकर थाने तक लगभग चार घंटे तक गहमागहमी रही।
विज्ञापन

जीआरपी की पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह आठवीं तक शिक्षित है। दो महीने पहले किशोर से मुलाकात हुई। इस बीच परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी, जिस लड़के से शादी तय हुई उसको प्रेम प्रसंग की जानकारी मिल गई तो उसने किशोरी को बदनाम करने व मारने पीटने की धमकी दी। इसलिए वह डर कर किशोर के साथ चली आई थी। आने से पहले उसने फोन पर अपनी मां को बता दिया था। किशोर ने बताया कि वह किशोरी को उसकी मर्जी से साथ लेकर आया था। फिलहाल, पुलिस को दोनों के परिजनों का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें