फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदृश्य रूप में आज भी हमारे बीच मौजूद हैं कल्याण सिंह : कलराज

विज्ञापन
कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को याद कर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि भले की कल्याण सिंह शरीर के साथ हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन अदृश्य रूप से वह आज भी हमारे बीच मौजूद हैं। वे सारे आयोजन को देख रहे हैं।
विज्ञापन

राज्यपाल कलराज मिश्र बुधवार को कल्याण सिंह के त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने अतरौली के केएमवी इंटर कॉलेज पहुंचे थे। कलराज मिश्र ने कल्याण सिंह के साथ गुजारे दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि मेरा उनके साथ निकट का संबंध था। साथ-साथ काम करते थे। कभी उनसे मतभेद नहीं हुआ। कल्याण सिंह कहते थे, कलराज जी हमलोगों का पूर्व जन्म का संबंध है। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह अच्छे कवि भी थे। किसानों के प्रति पूरी तरह समर्पित थे, लगातार किसानों के बीच प्रवास करते थे। वह आज हमारे बीच नहीं है। यह सोचकर मन को व्यथा हो रही है। राजस्थान के राज्यपाल के रूप में कल्याण सिंह ने छाप छोड़ी है। उनके बाद जब मैं राज्यस्थान का राज्यपाल बना तो आग्रह किया था कि शपथ ग्रहण समारोह में रहिएगा। शपथ लेने के पहले उनसे आशीर्वाद लेने गया था।
कल्याण की भरपाई में समय लगेगा : बेबी रानी
उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि कल्याण सिंह अब हमारे बीच नहीं हैं, उनकी भरपाई बहुत देर में हो पाएगी।
कल्याण सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद राज्यपाल मौर्य ने कहा कि जब मैं आगरा की मेयर थी, कल्याण सिंह मेरे संरक्षक एवं मुख्यमंत्री थे। हमने एक ऐसे राम भक्त को खो दिया है, जिनका सपना था कि भव्य राम मंदिर बने। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण उनके जीवन काल में ही शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह प्रखर बुद्धि के थे। जो कह देते थे, उसे पूरी करते थे। वह कार्यकर्ताओं को तैयार करने एवं उनको आगे बढ़ाने की सोच रखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें