फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः अवैध वसूली की कोशिश में नपा कमिश्नरी का बाबू

विज्ञापन
विज्ञापन
वाट्सएप के माध्यम से वसूली की कोशिश में कमिश्नर कार्यालय में तैनात एक बाबू नप गया। अपर आयुक्त ने उसकी संबद्धता समाप्त करते हुए तत्काल प्रभाव से उसके मूल विभाग जिला ग्राम्य विभाग वापस भेज दिया है। इस मामले की कमिश्नरी में चर्चा है।
विज्ञापन

मूल रूप से जिला ग्राम्य विकास अभिकरण का बाबू नीलमणि लंबे समय से मंडलायुक्त कार्यालय से संबद्ध चल रहा था और यहां कनिष्ठ सहायक के रूप में काम कर रहा था। आरोप है कि गत दिवस उसने अपने वाट्सएप से किसी को मैसेज भेजा और किसी काम के एवज में 20 हजार रुपये की मांग की। बताया जाता है कि यह मैसेज गलती से किसी उच्चाधिकारी के पास पहुंच गया। उन्होंने तत्काल कमिश्नरी संपर्क कर जानकारी दी। सूचना मिलते ही अपर आयुक्त ने बाबू की संबद्धता समाप्त करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से उसके मूल विभाग परियोजना निदेशक डीआरडीए कार्यालय में रिपोर्ट करने के आदेश जारी कर दिए। हालांकि अपर आयुक्त कंचन सरन ने इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अभी मामला विचाराधीन है और अगले 24 घंटे में इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें