अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला व जिला ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स में युवा खेल प्रतिभा सम्मान समारोह होगा। 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस है।
स्टेडियम में ओलंपिक सेल्फी प्वाइंट पर सुबह 10 बजे सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। सम्मानित होने वालों में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अरीबा खान, कबड्डी की राष्ट्रीय खिलाड़ी ज्योति, सोनम, एथलेटिक्स की राष्ट्रीय खिलाड़ी अमित चौधरी, पूजा रानी, हॉकी की राष्ट्रीय खिलाड़ी हिमांशी गुप्ता, फुटबाल की राष्ट्रीय खिलाड़ी हनी यादव, कुश्ती की राष्ट्रीय खिलाड़ी तरुण जादौन, लकी चौधरी, बॉक्सिंग की राष्ट्रीय खिलाड़ी भारती शर्मा, रिंकी शर्मा शामिल हैं। मुख्य अतिथि भावना विमल (पीसीएस) होंगी। अध्यक्षता क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश करेंगी। संचालन जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मजहर उल कमर करेंगे।