फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : बहनों को रात में घर तक पहुंचाएगी मेरी सहेली

विज्ञापन
रक्षाबंधन में अपने घरों को जाने के लिए स्टेशन पर उमड़ी भीड़। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
रक्षाबंधन से ठीक पहले शनिवार को ट्रेनों में भी भीड़ दिखी। यहां महिलाएं सामाजिक दूरी का पालन भूल गईं तो पुलिस ने चेताया। आरपीएफ की मेरी सहेली इकाई रक्षाबंधन के मौके पर सक्रिय है। अगर कोई बहन रात में घर तक जाने के लिए परेशान है तो वह मदद ले सकती है।
विज्ञापन

मेरी सहेली की महिला टीम ऐसी महिलाओं को उनके गंतव्य तक पहुंचाएगी। जिससे वह परेशान न हो। मेरी सहेली टीम स्टेशन पर भी महिलाओं की मदद कर रही है। महिला कोचों में पुरुष यात्रियों के बैठने पर कार्यवाही हो रही है। स्टेशन परिसर की सुरक्षा भी चाकचौबंद रखी जा रही है।
रक्षाबंधन से पहले ही स्टेशन में भीड़ जुटने लगी है। रविवार को भी यहां पर दिल्ली, हाथरस, खुर्जा, टूंडला से कानपुर तक की ट्रेनों में भीड़ रहेगी। अप और डाउन दोनों रूट पर ट्रेनों में त्योहारी भीड़ हो रही है। ईएमयू ट्रेनों में सीट को लेकर मारामारी हो रही है। दर्जनों मुसाफिर खड़े होकर सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर ने बताया कि त्योहार में अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं की मदद के लिए मेरी सहेली की टीम सक्रिय है। महिलाओं को रात में उनके घर तक पहुंचाने की मदद की जा रही है। स्टेशन पर इस इकाई के पास आने वाली महिलाओं को पूरी मदद दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें