फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : जहां महिलाओं का सम्मान, वहां देवताओं का वास : विजय सिंह

विज्ञापन
डीएस महाविद्यालय के सभागार में मिशन शक्ति फेस तृतीय कार्यक्रम में अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए मिशन शक्ति तृतीय चरण का शुभारंभ शनिवार को हुआ। डीएस कॉलेज के रमेशचंद्र अग्रवाल भगत जी सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर इसकी शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जहां महिलाओं का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है। हमारा उद्देश्य जनपद के पिछड़े इलाकों, दूरदराज के गांवों की महिलाओं को शासन की योजनाओं से जोड़ना है, ताकि उनको योजनाओं का लाभ मिल सके। जनपद को प्रदेश में प्रत्येक क्षेत्र में प्रथम होना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान महेश्वरी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने जनप्रतिनिधियों को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर राखी बांधी। ये कार्यक्रम सभी तहसीलों में हुआ। जिसमें अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10-10 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी भरत कुमार मिश्र, जिला महिला कल्याण अधिकारी स्मिता सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शर्मा एवं सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
इनको मिला सम्मान
- उच्च शिक्षा के क्षेत्र में डॉ दीपिका असिस्टेंट प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय टप्पल, डॉ दीपशिखा असिस्टेंट प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय गभाना, डॉ रुखसाना बेगम असिस्टेंट प्रोफेसर डीएस कॉलेज, डा. नीता वार्ष्णेय असिस्टेंट प्रोफेसर टीकाराम कॉलेज, डॉ नीता असिस्टेंट प्रोफेसर श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, रेनू सिंघल हेड ऑफ केमिस्ट्री को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

- बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शिल्पी अपर प्राइमरी स्कूल आलमपुर लोधा, अफरोज गौरी सफीपुर विकासखंड बिजौली, वर्षा श्रीवास्तव जुझारपुर विकासखंड अकराबाद, रिचा महेश्वरी कंपोजिट स्कूल नगला नगौला विकासखंड जवां, हेमलता गुप्ता मुकुंदपुर लोधा, नीतिका प्राइमरी विद्यालय मनोहरपुर विकासखंड लोधा, माध्यमिक शिक्षा विभाग से रेखारानी, आरती मित्तल, अंजू राठी, चिंतन जाट, आरती वर्मा को सम्मानित किया गया।
चिकित्सा विभाग से डा. मेघा मित्तल चिकित्साधिकारी अकराबाद, डा. चंचल वार्ष्णेय चिकित्साधिकारी एमएलजी, डा. कोमल रानी डीडीयू चिकित्सालय, मीनू स्टाफ नर्स जवां, अनीता कुमारी एवं राखी शर्मा स्टाफ नर्स, अर्चना सिंह स्टाफ नर्स अकराबाद, रीता मेटरन, आभा यादव स्टाफ नर्स डीडीयू, मनोज कुमारी स्टाफ नर्स यूपीएचसी को सम्मानित किया गया।
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के कार्यालय से आशा कुमारी नगला बरौला, नीतू कुमारी सुरक्षा विहार एवं प्रेमवती मेमडी जंवा को सम्मानित किया गया।
बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लवलेश कुमारी अतरौली, सुशीला, धर्मवती गंगीरी, दयादेवी, बबीता देवी लोधा, कमलेश चौहान टप्पल एवं शहरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नसीमा बेगम, मुमताज, अर्चना व ललितेश को सम्मानित किया गया।
पुलिस विभाग से सुनीता मिश्रा निरीक्षक, रीना जादौन महिला आरक्षी खैर, अंजली कटियार महिला आरक्षी लोधा, कमला देवी महिला आरक्षी विजयगढ़, कीर्ति महिला आरक्षी गभाना, प्रिया लोधी महिला आरक्षी बरला एवं राखी महिला आरक्षी थाना सिविल लाइन, ज्योति थाना गॉधी पार्क, अंजली कुशवाहा थाना दादों, वीनेश कुमारी कोतवाली नगर को सम्मानित किया गया।
जिला पंचायतराज से ग्राम प्रधान रजिया बेगम गंगीरी ग्राम सतरापुर, प्रेमवती देवी जवा (छेरत) केयरटेकर सामुदायिक शौचालय, सुमन कुमारी अकराबाद दोराई सफाई कर्मचारी एवं नीलम देवी लोधा बढ़ौली फत्ते खॉ स्वच्छताग्राही शामिल रहीं।
पार्षद अल्का गुप्ता, विमलेश देवी, हुस्नबानो, नफीसा शाहिन, नामित पार्षद रीता राजपूत एवं नगरीय क्षेत्र में स्वरोजगार के क्षेत्र में कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूहों से गीता सिंह, नीलम कुमारी, मिंटू डागौर एवं अन्य क्षेत्रों से रूही खान व नीलम शर्मा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एनआरएलएम समूहों से सोनम देवी, नीरज देवी, पूरन देवी, योग्यता देवी, सुजाता, चंद्रवती, सीमा, सीमा, सवीना को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें