फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : किए जा रहे लाख जतन, प्रदूषण नहीं हो रहा कम

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में वायु प्रदूषण से हालात बिगड़ने के बाद अलीगढ़ शहर का वायु प्रदूषण कम नहीं हो रहा है। नगर निगम और जिला प्रशासन तमाम जतन कर वायु प्रदूषण को कम करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके बावजूद वायु प्रदूषण सूचकांक 190 से नीचे नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को 194 एक्यूआई दर्ज किया गया। मुख्य प्रदूषक (पीएम) 2.5 की मात्रा 139 एमजीसीएम दर्ज की गई है, जो सांस, दिल, कैंसर, अस्थमा के मरीजों के साथ स्वस्थ बच्चों के लिए भी खतरनाक है।
शनिवार से अब तक प्रदूषण की स्थिति
दिन वायु प्रदूषण सूचकांक पीएम 2.5
शनिवार 165 99 एमजीसीएम
रविवार 192 139 एमजीसीएम
सोमवार 195 141 एमजीसीएम
मंगलवार 198 146 एमजीसीएम
बुधवार 194 139 एमजीसीएम
जगह-जगह उड़ती धूल कर रही परेशान
शहर के अंदर सैटेलाइट बस अड्डा सहित चौराहों और तिराहों पर काफी धूल उड़ती है। वाहनों के आवागमन से यह धूल हवा में छा जाती है, जो सांस लेने के साथ नाक में भी चली जाती है। जबकि राहगीरों व दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों की आंखों में जलन व किरकिरी का कारण बनती है। वायु प्रदूषण के साथ यह धूल और भी अधिक खतरनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें