हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर सपा की ओर से खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सपा नेताओं ने अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम में खिलाड़ियों की सुविधाओं को लेकर चर्चा की। सपा के पूर्व विधायक ठा. राकेश सिंह की अध्यक्षता में डीएस कॉलेज में मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा के समक्ष खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम हुआ।
राकेश सिंह ने कहा कि सपा सरकार में अलीगढ़ में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की गई थी, लेकिन योगी सरकार में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए कोई कदम उठाया गया। संचालन जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मजहर उल कमर ने किया। इस अवसर पर इंजी. फसाहत अली, अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव अब्दुल वहाब आदि मौजूद रह्रे।
सपा महानगर की ओर से खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम का आयोजन हड्डी गोदाम चौराहा शाहपुर रोड, द फैज जिम खैर रोड में किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी, महानगर महासचिव मनोज यादव, कोषाध्यक्ष नीलाभ भार्गव, आबिद, महानगर अध्यक्ष लोहिया वाहिनी कौशल दिवाकर, इसरार सोलंकी आदि मौजूद रहे।
सपा खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम ताला नगरी नेशनल पब्लिक स्कूल में हुआ, जिसमें 60 खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को सुविधाएं न मिलने पर अफसोस जताया गया। इस अवसर पर बनारस से एमएलसी लाल बिहारी यादव, सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, जिला उपाध्यक्ष डॉ. कृपाल सिंह यादव अहमद, विजय प्रजापति आदि मौजूद रहे।