फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: बाजार में युवती का रुपयों से भरा पर्स पार

विज्ञापन
विज्ञापन
देहलीगेट क्षेत्र में रेलवे रोड पर रविवार को पिता के साथ खरीदारी करने निकली युवती के रुपयों से भरा पर्स अज्ञात महिला ने पार कर दिया। क्वार्सी क्षेत्र के न्यू बेगमबाग निवासी योगराज सिंह की बेटी रंजना पुंढीर तारापुर न्यूक्लीयर पावर कारपोरेशन इंडिया लिमिटेड में हिंदी अनुवादक के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

दोपहर में वे अपने पिता के साथ रेलवे रोड पत्थर बाजार के पास चूड़ी की दुकान पर सामान खरीदने गई थीं। इसी दौरान दुकान पर मौजूद भीड़ के बीच किसी महिला ने युवती के कंधे से टंगे पर्स में से छोटा पर्स निकाल लिया। चूंकि भीड़ थी, इसलिए महिलाओं में से किसी आरोपी को पहचान पाना मुश्किल हुआ। बाद में पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी और चले गए। युवती के अनुसार पर्स में दस हजार रुपये, मोबाइल के अलावा कुछ जरूरी कागजात थे।
होटलकर्मी के खाते से 89 हजार रुपये उड़ाए
क्वार्सी क्षेत्र में मैरिस रोड के होटल में तैनात राजीव नगर के राजन कुमार पाल के खाते से साइबर हैकरों ने 89 हजार रुपये पार कर दिए। इस संबंध में थाने में दर्ज कराए मुकदमे में आरोपी ने कहा है कि वह लेमन ट्री होटल में कार्यरत हैं। उनका यस बैंक में खाता है। शनिवार को उनके मोबाइल पर से दो बार में 89 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। बाद में बैंक से जानकारी हुई कि ऑनलाइन रुपये निकाले गए हैं। क्वार्सी इंस्पेक्टर के अनुसार मामले में साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें