फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : स्काउट-गाइड का स्थापना दिवस मनाया गया

विज्ञापन
बाबू लाल जैन इण्टर कॉलेज में आज भारत स्काउट एंड गाइड का स्थापना दिवस मनाते शिक्षक व छात्र । विज्ञ? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
भारत स्काउट-गाइड के जिला मुख्यालय बाबू लाल जैन इंटर कॉलेज में रविवार को भारत स्काउट-गाइड का 71वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बेडेन पावेल व पंडित श्रीराम वाजपेयी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया।
विज्ञापन

जिला मुख्य आयुक्त व जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, स्काउट जिला आयुक्त व प्रधानाचार्य अंबुज जैन, गाइड जिला आयुक्त व प्रधानाचार्या डॉ. इंदू सिंह, जिला सचिव डालेश कांकरान ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर स्काउट-गाइड और आगंतुकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
स्काउट जिला संगठन आयुक्त जफरुद्दीन अहमद ने स्काउट-गाइड के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। गाइड जिला संगठन आयुक्त डॉ. शुभिका ने बेडेन पावेल के व्यक्तित्व के बारे में बताया। स्काउट जिला प्रशिक्षण आयुक्त कुलदीप सक्सेना ने बच्चों से कहा कि राष्ट्रप्रेम, अनुशासन व समाजसेवा जो भावना स्काउट-गाइड में देखने को मिलती है। वह काबिल-ए-तारीफ होती है।
विज्ञापन

गाइड जिला प्रशिक्षण आयुक्त ज्योति भार्गव ने आज के समय में स्काउटिंग की शिक्षा को अति आवश्यक बताया। आईटी जिला समन्वयक शशांक चौरसिया ने कहा कि भारतीय संस्कृति को संजोकर रखने में और विश्व बंधुत्व को बढ़ावा देने में स्काउड-गाइड की भूमिका सबसे अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें