फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः चित्रगुप्त महाराज की शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा में उपस्थित पदाधिकारी । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
भगवान चित्रगुप्त जयंती महोत्सव के क्रम में रविवार को धूमधाम से भगवान चित्रगुप्त महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पंडित सुशील कुमार उपाध्याय ने पंचामृत से अभिषेक कराकर शृंगार कराया।
विज्ञापन

बाला की सराय से प्रारंभ होकर शोभायात्रा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बराई, खिरनी गेट, आगरा रोड होते हुए केपी इंटर कॉलेज पहुंची। शोभायात्रा का शुभारंभ अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के महानगर अध्यक्ष अभिषेक सक्सेना, समाजसेवी विक्रांत गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। संयोजक देवेंद्र सक्सेना, जिला अध्यक्ष अशोक सक्सेना, सुभाष सक्सेना, महामंत्री डॉ. रजत सक्सेना, अजीत सक्सेना, जय सक्सेना, मनोज सक्सेना, विकास सक्सेना आरती पूजन किया। शोभायात्रा में विभिन्न झांकियां, डोले और बैंड शामिल थे। राधा-कृष्ण, काली, पूतना की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। रास्ते में श्रद्धालुओं ने जगह जगह चित्रगुप्त महाराज का पूजन और आरती की।
इस मौके पर आकाश सक्सेना, प्रमोद कुलश्रेष्ठ, राजेश कुलश्रेष्ठ, बच्चू सक्सेना, जय सक्सेना यतेंद्र सक्सेना, राधे मोहन सक्सेना, शंभू सक्सेना, नीरज सक्सेना, राजा सक्सेना, अविनाश सक्सेना आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें