फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : पांच लाख लोगों को दो सप्ताह में लगेगी दूसरी डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
शत प्रतिशत कोरोना टीकाकरण के तहत दूसरी डोज से वंचित पांच लाख लोगों को दो सप्ताह के भीतर डोज दी जाएगी। छह से 24 जून तक सप्ताह में पांच दिन बुधवार और व शनिवार छोड़कर विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी शरद गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक ने पत्र भेजकर शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं। शहर से लेकर गांव तक दूसरे डोज से वंचित लोगों की लिस्ट बनाकर उनका टीकाकरण किया जाएगा। नियर टू होम कोविड वैक्सीन सेंटर (सीवीसी) स्थापित कर टीका लगाया जाएगा।
वहीं स्कूल खुलने के बाद टीमें शिविर लगाकर 12-14 व 15-17 वर्ष आयु के बच्चों का भी टीकाकरण करेगी। फोन से भी कोविड टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिनका पूर्व में टीकाकरण हो चुका है, मगर पोर्टल पर विवरण अंकित नहीं है, उसका सत्यापन किया जाएगा। प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया गया है। जिले में अब तक कुल 58.15 लाख का टीकाकरण हुआ है। जिसमें 30.91 लाख को प्रथम डोज लगी है। 26.82 लाख लोगों को दूसरी डोज लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें