जिलाधिकारी के निर्देश पर स्टांप चोरी के मामलों में मौका मुआयना शुरू हो गया है। ऐसा अरसे बाद हुआ है जब जिलाधिकारी खुद ही ऐसे प्रकरणों में मौका मुआयना कर रही हों। इससे पहले दूसरे अधिकारियों से ये निरीक्षण कराया जाता रहा है।
जिलाधिकारी ने मैरिस रोड के एक बेशकीमती प्लॉट, विक्रम कॉलोनी के भवन और तालानगरी के एक निर्माणाधीन स्थल का दौरा किया। उनके साथ एआईजी स्टांज आजाद सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी ध्यान रखें कि स्टांप शुल्क अदायगी में कोई हीलाहवाली न हो। हर हाल में नियमानुसार पूरा स्टांप शुल्क वसूला जाए। जिससे राजस्व वसूली के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। इस संबंध में प्रकरण सुनवाई में होने के कारण इनकी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
माना जा रहा है कि इन मामलों में बड़ी और सख्त कार्रवाई होगी। गौर हो कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान वित्तीय वर्ष 2019-20 और 2020-21 में संपत्तियों की खरीद फरोख्त प्रभावित हुई थी। अब धीरे-धीरे जमीन जायदाद की खरीद बिक्री रफ्तार में आ रही है। दीपावली तक इसके और बढ़ने की उम्मीद है।