फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : टॉप-10 अपराधियों की कुंडली तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा
विज्ञापन

कानपुर कांड के बाद जारी हुए निर्देश के क्रम में जिले व थाना वार टॉप-10 अपराधियों की सूची बनकर तैयार हो गई है। जिले की कानून व्यवस्था व पुलिसिंग की समीक्षा के लिए यहां पहुंच रहे नोडल पुलिस अफसर डीजी ईओडब्ल्यू डॉ.आरपी सिंह के सामने इन अपराधियों का ब्योरा रखा जाएगा। साथ ही उन पर होने वाली निरोधात्मक कार्रवाई की रूपरेखा तय होगी। इसके बाद पुलिस स्तर से इन टॉप-10 अपराधियों के खिलाफ अभियान छेड़ा जाएगा। सबसे खास बात है कि टॉप-10 में शामिल जो अपराधी जेल में हैं, उनके खिलाफ ठोस पैरवी की प्लानिंग पर काम होगा। वहीं जो बाहर हैं, उनको जेल भेजने से लेकर अपराध से अर्जित संपत्ति कुर्क करने आदि की कार्रवाई होगी। इन दिनों जिला पुलिस की आंखों की किरकिरी बने 50 हजार के इनामी विनोद जाट के सरेंडर के कारण उस पर आगे की कार्रवाई की समीक्षा होगी।
शासन के निर्देश के क्रम में शनिवार को नोडल अफसर जिन बिंदुओं पर समीक्षा करेंगे, उनमें सामाजिक समीकरण व शासनादेश के निर्देश के क्रम में थानों पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों की समीक्षा। थानों पर निर्धारित समय के बावजूद तैनाती की समीक्षा। अनुमोदित सूची के अनुसार थानाध्यक्ष तैनात हैं या नहीं। खराब छवि वाले थाना स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों की तैनाती की समीक्षा। जिला व थानावार टॉप-10 अपराधियों की समीक्षा। सक्रिय अपराधियों की समीक्षा। गैंगेस्टर में संपत्ति जब्त होने की समीक्षा। महिला अपराध की समीक्षा। उनके ट्रायल व मॉनीटरिंग की समीक्षा। अभियोजन में गवाहों के प्रस्तुत होने की क्या स्थिति है। कोविड की समीक्षा व मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की समीक्षा की जाएगी। शुक्रवार को दिन भर पुलिस महकमे में अधिकारी समीक्षा की तैयारियों और आंकड़े दुरुस्त करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

-जिले के टॉप-10 व थाना वार टॉप-10 अपराधियों की सूची बनाकर तैयार कर ली गई है। अब उन पर हमारी टीमें लक्ष्य बनाकर काम कर रही हैं। जो जेल में हैं, उनके खिलाफ मजबूत पैरवी व जो बाहर हैं, उन पर गैंगेस्टर, गुंडा, जेल भेजने व अपराध से अर्जित संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई प्रस्तावित हैं। बाकी शनिवार की समीक्षा में जो निर्देश मिलेंगे, उन पर भी काम होगा।
-मुनिराज जी एसएसपी
ये हैं जिले के टॉप-10 अपराधी
-जो जेल में हैं : आदिल मलिक निवासी जीवनगढ़ क्वारसी, चाहत उर्फ समीर निवासी सराय काले खां सासनीगेट, बबलू टाइगर निवासी सिल्ला हरदुआगंज, देवेश निवासी चौमुहां अतरौली, ताहिर निवासी सिल्ला हरदुआगंज, रामचंद्र निवासी रामपुर चंदियाना पालीमुकीमपुर, पुष्पपाल निवासी बहोना कोटरा पालीमुकीमपुर, महावीर निवासी अहरौला खैर, जग्गो उर्फ जगवीर उर्फ फौजी निवासी मोहकमपुर इगलास। भोलू उर्फ सुनील निवासी गढ़िया भोजपुर जवां (ये एक जमानत पर रिहा)।
-जो लंबे समय से बाहर हैं : अरमान निवासी छंगा वाली मस्जिद सराय मियां देहलीगेट, अखलाक उर्फ चुन्ना निवासी सराय मियां देहलीगेट, मो.फैसल खान उर्फ फैसल मुस्तफा निवासी शमशाद मार्केट सिविल लाइंस, सलमान निवासी ख्वाजा रोड ककराला बदांयू हाल निवासी हाथी डूडा सिविल लाइंस, सुमित चौधरी निवासी आरएएफ रोड क्वारसी, इरफान निवासी पिलखना अकराबाद, इलियास निवासी सतरापुर छर्रा, कृष्णा जाट निवासी नगला छज्जू खैर, प्रवीण चौधरी निवासी बाजौता टप्पल, सोनू गौतम निवासी सहरी मदनगढ़ी गोंडा।
विज्ञापन

देर शाम अलीगढ़ पहुंचे पुलिस के नोडल अफसर
शासन के निर्देश पर जिला पुलिस के नोडल अफसर डीजी ईओडब्ल्यू डॉ.आरपी सिंह शुक्रवार देर शाम यहां पहुंच गए। वे सीधे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान वे कलेक्ट्रेट भी गए। बाद में कुछ देर रुककर वापस गेस्ट हाउस आ गए। यहां अधिकारियों से मुलाकात के बाद शनिवार को पुलिस लाइन में प्रस्तावित मीटिंग कार्यक्रम पर चर्चा हुई। इस दौरान एसएसपी मुनिराज जी सहित अन्य अधिकारियों ने उनसे मुलाकात की। बता दें कि शनिवार को नोडल अधिकारी क्राइम, पुलिसिंग, कोरोना, टॉप-10 अपराधियों आदि की समीक्षा करेंगे और शासन को रिपोर्ट प्रेषित करेंगे। साथ में अपने अनुभवों से भी पुलिस को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें