फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : कांग्रेसियों ने बापू और शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए

विज्ञापन
महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर फोटो पर माल्यार्पण करते उत - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कहीं पर मिष्ठान वितरण किया गया तो कहीं पर सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गांधी जयंती पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के संबंध में वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का कथन उनकी महानता को सिद्ध करने के लिए पर्याप्त है। वैज्ञानिक ने कहा था कि आने वाले समय में लोग मुश्किल से यह विश्वास करेंगे कि धरती पर हाड़ मास का कोई ऐसा व्यक्ति भी था जिसका नाम महात्मा गांधी था।
इस अवसर पर व्यापारी नेता मुकेश वार्ष्णेय ने विवेक बंसल के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। विवेक बंसल ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। उनके साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों में राजकुमार शर्मा, गुड्डू डांगा, दिलीप वार्ष्णेय भी थे। इस अवसर पर ज्ञान प्रकाश सक्सेना, गया प्रसाद गिर्राज, जफरुद्दीन गद्दी, आमिल हुसैन, जितेंद्र कुमार सिंह आदि थे।
विज्ञापन

जिला यूथ कांग्रेस कमेटी एवं आउटरीच विभाग के तत्ववधान में यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष रूपेश पाठक और सिविक आउटरीच विभाग के जिला अध्यक्ष शुभम सिंह ने गांधी आई हॉस्पिटल में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस जिला महासचिव उपेंद्र दुबे, आउटरीच प्रदेश उपाध्यक्ष शरद बंसल, यूथ जिला उपाध्यक्ष अमान उल्ला, ब्लॉक अध्यक्ष धनीपुर पुष्पेंद्र शर्मा, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष शिवम सेनानी, वरिष्ठ कांग्रेसी अमित उपाध्याय, जिला महासचिव मेहंदी अली मून, अमन चौहान ,राहुल कोहली आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव अखिलेश शर्मा ने अपने कैंप कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। श्रद्धांजलि देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष दिवाकर सक्सेना, शिशुपाल यादव, अमन अहमद, नीरज वार्ष्णेय, प्रवेश शर्मा, खलील अहमद, अतर सिंह यादव, विकास राघव आदि थे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महर्षि वाल्मीकि सभा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कैलाश वाल्मीकि, वरिष्ठ कांग्रेसी गिरवर शर्मा, नदीम गफूर, मनोज सक्सेना, विशाल चौहान, दिनेश शर्मा, अनवर अकील, मुन्नालाल पापा, नारसिंह कठेरिया, प्रमोद शर्मा, पुरुषोत्तम दास, समसुल खान ने गांधी और शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव परवेज अहमद ने मेडिकल रोड स्थित अपने कार्यालय पर महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर प्रदेश सचिव रिसर्च विभाग डॉ. सौरभ द्विवेदी, खालिद बलियावी, मो.अरहम, नबील , उवैस ग़ाजी, दीपक यादव, राबील, हस्सान, सलमान, मनोज, अजय, राहुल, खालिद, मुनव्वर, साकिब आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस के नेता जितेंद्र सिंह धनगर उर्फ टिंकू के नेतृत्व में अलीगढ़ के ऐतिहासिक नुमाइश ग्राउंड में गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर अजय धनगर, प्रमोद शर्मा बीडीसी ,जीतू ,कौशल अग्रवाल ,सुमित चौहान, अरविंद कश्यप, संजय कुमार ,अगम हंस ,विक्की चौहान, इरशाद सलीम, रूद्र प्रताप सिंह, इशांत बघेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें