फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : मेडिकल कॉलेज में रीढ़ की हड्डी का हुआ जटिल ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में युवक की रीढ़ की हड्डी का जटिल ऑपरेशन किया गया है। युवक का शरीर लकवा ग्रस्त हो रहा था। खैर निवासी हाशिम को चलने और सीढ़ियां चढ़ने में कठिनाई हो रही थी। उसके शरीर का निचला हिस्सा धीरे-धीरे लकवा ग्रस्त हो रहा था। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में दिखवाया। यहां पर न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने उसका सफलतापूर्वक इलाज किया।
विज्ञापन

रीढ़ की हड्डी के रोग ग्रस्त हिस्से का ऑपरेशन कर उसे नया जीवन प्रदान किया। आपरेशन लगभग सात घंटे तक चला। डॉक्टरों के मुताबिक, हाशिम अब पूरी तरह से ठीक है। हाशिम का ऑपरेशन करने वाले डॉ. आरएम शर्मा, डॉ. एम ताबिश खान और डॉ. अहमद अंसारी ने कहा कि एमआरआई और सीटी स्कैन एंजियोग्राफी से पता चला है कि उसकी रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्से में समस्या थी।
न्यूरो सर्जरी विभाग के अध्यक्ष, प्रोफेसर एफएम हुदा ने कहा कि जेएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर और सर्जन रीढ़ की धमनी की खराबी जैसी जटिल बीमारियों का बेहतर इलाज करते हैं। हमारे पास अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा और अत्याधुनिक सर्जिकल और एंडोवैस्कुलर सुविधाएं हैं। उन्होंने बताया कि कि सर्जरी के दो दिनों के भीतर ही हाशिम के पैर ठीक होने लगे और उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
विज्ञापन

कुलपति ने डॉक्टरों की टीम को बधाई दी
एएमयू के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने डॉ. अहमद अंसारी और उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि जेएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक महत्वपूर्ण सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दे रहे हैं। लॉकडाउन के समय भी यहां के चिकित्सकों ने समर्पित भव्य से कार्य किया। फैकल्टी ऑफ मेडिसिन के डीन प्रोफेसर राकेश भार्गव और मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. शाहिद अली सिद्दीकी ने भी न्यूरो सर्जरी विभाग के डॉक्टरों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें