ठंडी हवाएं और सर्दी के चलते जिले के सभी बोर्ड के विद्यालयों के खुलने के समय में बदलाव किया गया है। बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि डीएम इंद्र विक्रम सिंह के आदेश पर 27 दिसंबर से कक्षा 1 से लेकर इंटर तक आईसीएसई, सीबीएसई, मान्यता प्राप्त, बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित व समस्त बोर्ड से संचालित विद्यालय सुबह 10 बजे खुलेगा और दोपहर 3 बजे बंद होगा।
पिछले नौ वर्ष में दिसंबर माह का अधिकतम व न्यूनतम तापमान
- 2015, 19.4, 05.0
- 2016, 20.2, 11.4
- 2017, 23.0, 08.0
- 2018, 20.2, 7.2
- 2019, 12.8, 5.6
- 2020, 20.0, 4.0
- 2021, 22.0, 5.0
- 2022, 21.8, 8.6
- 2023, 24.0, 11.0