फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : छह अगस्त को होगी बीएड प्रवेश परीक्षा, 9500 परीक्षार्थी लेंगे भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कलेक्ट्रेट सभागार में छह अगस्त (शुक्रवार) को होने वाली उप्र संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर अधिकारियों एवं कॉलेजों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा को सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए शांतिपूर्ण, नकल विहीन एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए। 23 परीक्षा केंद्रों में दो पालियों में प्रात: 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक परीक्षा चलेगी। परीक्षा में कुल 9500 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, सीसीटीवी, बिजली, शौचालय के साथ ही सोशल डिस्टेसिंग, मास्क, थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी परीक्षार्थी की तबियत खराब है तो उसकी एंटीजन जांच की जाएगी। यदि किसी परीक्षार्थी के शरीर का तापमान अधिक मिले तो उसे सेक्टर मजिस्ट्रेट के संज्ञान में लाकर उसकी परीक्षा कराई जाए। प्रधानाचार्यों से कहा कि आपकी कार्यशैली पर भरोसा करके आपके विद्यालय को परीक्षा केंद्र के लिए चयनित किया गया है। इसलिए परीक्षा की शुचिता एवं पवित्रता को बनाए रखा जाए।
विज्ञापन

केंद्र पर मोबाइल, कैलकुलेटर, सभी प्रकार के इलेक्ट्रानिक्स गैजेट्स प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षा केंद्र के आसपास की फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा। उन्होंने कहा कि सात अगस्त व आठ अगस्त को जनपद में आठ केंद्रों पर दो पालियों में होने वाली टीजीटी की परीक्षा में भी इन्हीं दिशा निर्देशों का पालन कर परीक्षा को सकुशल संपन्न कराया जाए।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि जनपद में शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक पाली में 9500 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इस मौके पर सीडीओ अंकित खंडेलवाल, एडीएम राकेश कुमार मालपाणी, एडीएम प्रशासन डीपी पाल, एडीएम वित्त विधान जायसवाल, एडीएम न्यायिक राकेश पटेल, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह, एसीएम प्रथम संदीप केला, एसीएम द्वितीय अंजुम बी समेत सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य, सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें