आनन-फानन घायल आर्यन को मेडिकल कॉलेज लेकर जाया गया। जहां खबर पर एसएसपी कलानिधि नैथानी पहुंचे। बाद में घटनास्थल पर भी आए। एसपी सिटी, सीओ प्रथम-द्वितीय, देहली गेट व बन्नादेवी पुलिस भी पहुंच गई। सर्विलांस टीम भी बुला ली गई। खबर पर आए परिजनों का हाल बेहाल था। इकलौते बेटे को इस तरह गोली लगने से सभी हैरान थे। एसएसपी मौके पर भी गए।
देर रात समाचार लिखे जाने तक कारण साफ नहीं हो रहा था। परिजन भी किसी तरह के विवाद या रंजिश से इंकार कर रहे थे। दोस्त भी कुछ नहीं बता पा रहे थे। पुलिस ने मौके से कुछ लोग हिरासत में लिए हैं और सीसीटीवी आदि की मदद से जांच की जा रही है। घटना के मूल में अभी तक दोस्तों के बीच का कोई झगड़ा या अन्य कोई वजह समझ में आ रही है।
देहली गेट इलाके में हुई घटना में आर्यन के दोस्त बबलू से झगड़ा होने की बात अभी तक सामने आई है। उसी आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा व अन्य कार्रवाई की जा रही हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।-मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी