फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एडीए बोर्ड की बैठक 3 अक्टूबर को, ग्रेटर अलीगढ़ समेत कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Mon, 02 Oct 2023 09:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एडीए अफसरों के अनुसार बोर्ड बैठक में कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे जाएंगे। इसमें प्रदेश सरकार से मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत आवंटित धनराशि के निमयानुसार व्यय पर चर्चा होगी। क्वार्सी बाईपास स्थित निर्मित अनियमित इंजीनियर्स कॉलोनी के नियमितीकरण का प्रस्ताव भी बोर्ड के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
एडीए अलीगढ़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मंडलायुक्त रविन्द्र की अध्यक्षता में मंगलवार को रामघाट रोड स्थित एडीए सभागार में दोपहर 12 बजे से एडीए बोर्ड की एक बैठक होगी। जिसमें खैर रोड पर प्रस्तावित ग्रेटर अलीगढ़ कॉलोनी के लिए भूमि खरीद को 738 करोड़ की धनराशि का मंगलवार को अनुमोदन मिलने की संभावना है। 

विज्ञापन


ग्रेटर अलीगढ़ कॉलोनी के भू- उपयोग परिर्वतन के प्रस्ताव पर भी मुहर लगने की उम्मीद है। एडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने बताया कि बैठक को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। शहर के विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को बोर्ड के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में बजट अनुमोदन के साथ ही अन्य कई निर्णयों पर चर्चा होगी। एडीए के निजी कर्मचारियों के पारिश्रमिक में वृद्धि पर भी चर्चा संभव है। 

एडीए अफसरों के अनुसार बोर्ड बैठक में कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे जाएंगे। इसमें प्रदेश सरकार से मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत आवंटित धनराशि के निमयानुसार व्यय पर चर्चा होगी। क्वार्सी बाईपास स्थित निर्मित अनियमित इंजीनियर्स कॉलोनी के नियमितीकरण का प्रस्ताव भी बोर्ड के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। प्राधिकरण के नियोजन एवं अभियंत्रण कार्यों में सुगमता के लिए परियोजना प्रबंधन ईकाई पर भी चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें