डीएमओ डा.राहुल कुलश्रेष्ठ की अगुवाई में देहात में व एसीएमओ डा.रोहित गोयल की अगुवाई में शहर में निरोधात्मक कार्यवाही की गई। इस दौरान लोगों को समझाया गया कि किस तरह से डेंगू से बचा जा सकता है।
अलीगढ़ जिले में डेंगू मरीजों के मिलने का क्रम जारी है। इसी क्रम में तीन डेंगू मरीज सामने आए हैं। इनमें एक गंगीरी, एक कुलदीप विहार और तीसरा शहर में है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह सूचना अपडेट होने पर डीएमओ डा.राहुल कुलश्रेष्ठ की अगुवाई में देहात में व एसीएमओ डा.रोहित गोयल की अगुवाई में शहर में निरोधात्मक कार्यवाही की गई। इस दौरान लोगों को समझाया गया कि किस तरह से डेंगू से बचा जा सकता है। साथ में जांच, लार्वा निस्तारण, दवा वितरण आदि का काम किया गया।