फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: 13 साल से फरार 25 हजार इनामी गैंगेस्टर गिरफ्तार, दर्ज हैं 19 मामले

Sun, 05 Sep 2021 07:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

सीओ के अनुसार साबेज अपने साथियों संग मिलकर गोकशी करता था। उसके खिलाफ गोकशी व गैंगेस्टर के वर्ष 2009 के मुकदमे में फरारी में चार्जशीट दाखिल की गई थी। 
विज्ञापन
गिरफ्तार गैंगेस्टर साबेज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिला पुलिस के कई दशक से फरार इनामी अपराधियों की तलाश के अभियान के क्रम में एक और सफलता मिली है। क्वार्सी पुलिस ने 13 वर्ष से गोकशी व गैंगेस्टर में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी को दबोचा है। पुलिस उसके मूल पते रामपुर में कुछ समय पहले से निगरानी लगाए हुए थी। इसी बीच उसके रिश्तेदारी में अलीगढ़ आने की खबर मिली और गिरफ्तार कर लिया गया। फरारी के दौरान वह मुंबई में नाम बदलकर रह रहा था और पाव-भाजी बेच रहा था। उसने यह मान लिया था कि अब शायद पुलिस ने तलाश बंद कर दी होगी। इसी भ्रम में वह मुंबई से यहां घूमने आया था और पकड़ा गया।

विज्ञापन


सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार एसएसपी स्तर से पुराने फरार इनामियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया हुआ है। इसी क्रम में वर्ष 2009 से फरार चल रहे क्वार्सी में गोकशी और उस घटना में हुई गैंगेस्टर की कार्रवाई के वांछित आरोपी को लेकर इनपुट मिला। पता चला कि 25 हजार का इनामी रामपुर के घेर मराद खां का साबेज उर्फ बिट्टू रामपुर पहुंचा है और वहां से अलीगढ़ आ रहा है। इस पर टीम ने घेराबंदी कर उसे रविवार सुबह धौर्रा माफी से गिरफ्तार कर लिया। 

सीओ के अनुसार साबेज अपने साथियों संग मिलकर गोकशी करता था। उसके खिलाफ गोकशी व गैंगेस्टर के वर्ष 2009 के मुकदमे में फरारी में चार्जशीट दाखिल की गई थी। पूछताछ में उसने स्वीकारा कि वह अपने साले के पास मुंबई के बांद्रा में पहचान बदलकर पाव भाजी की ढकेल लगा रहा था। अब उसे यह अहसास हो गया था कि शायद पुलिस ने तलाशना बंद कर दिया है। इसी बीच वह पहले रामपुर पहुंचा और वहां कुछ दिन रुकने के बाद अलीगढ़ अपनी रिश्तेदारी में आया। गिरफ्तारी के पास उसके पास तमंचा भी मिला है। इस सफलता में सीओ के अलावा क्वार्सी इंस्पेक्टर विजय कुमार, सर्विलांस व एसओजी की टीम को एसएसपी ने बधाई दी है। सीओ के अनुसार साबेज पर अलीगढ़ व रामपुर में गोकशी आदि के कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें