फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः जिले में 1910 मीट्रिक टन डीएपी की खेप आई

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में इस समय डीएपी समेत अन्य उर्वरकों को लेकर मारामारी की स्थिति है। शासन व कृषि विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद शिकायतों का दौर थम नहीं रहा है। इससे निपटने के लिए उर्वरकों की आवक तेज हो गई है। सोमवार को 1400 मीट्रिक टन आरसीएफ डीएपी और 510 मीट्रिक टन कोरो मंडल डीएपी आ गई है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ रामप्रवेश ने बताया कि सोमवार को आई डीएपी समेत जिले में अब 3387 मीट्रिक टन डीएपी तथा 783 मीट्रिक टन एनपीके, 91 मीट्रिक टन एसएसपी उर्वरक उपलब्ध है। मंगलवार को आईपीएल डीएपी 1200 मीट्रिक टन एवं मौजेक डीएपी 500 मीट्रिक टन आएगी। 21 नवंबर को 500 मीट्रिक टन एनएफएल डीएपी एवं 26 नवंबर को मौजेक डीएपी 1300 मीट्रिक टन की रैक लगेगी। उन्होंने कहा कि अपनी वर्तमान आवश्यकता के अनुसार ही यूरिया उर्वरक का क्रय कर अनावश्यक भंडारण न करें। उर्वरक विक्रेता सभी प्रकार के उर्वरकों की बिक्री खतौनी और आधार कार्ड देखकर ही करें। साथ ही अपने बिक्री रजिस्टर में किसान का नाम, ग्राम, मोबाइल नंबर, भूमि का क्षेत्रफल, क्रय उर्वरक की मात्रा इत्यादि की सूचना अनिवार्य रूप से दर्ज करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें